Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों के हितों की अनदेखी की रही सरकार

बोकारो : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा बोकारो जिला की बैठक सिटी पार्क में हुई। जिलाध्यक्ष नारायण महथा ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही है। इनकी मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार अपने तरीके से पारा शिक्षकों से काम लेना चाहती है।
इसके विरोध में पारा शिक्षक हड़ताल पर हें। 2 जनवरी को रांची में पारा शिक्षकों की बैठक होगी, इसमें आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने मृत पारा शिक्षकों के आश्रित को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की। मौके पर विवेक मिश्रा, भोला राम रवानी, निजामुद्दीन अंसारी, अमर महतो, विनोद महतो, चंदन ¨सह, नीलू कुमारी, अजय शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा, नवाज शरीफ, प्रमोद गोस्वामी, फारुख शेख, खुर्शीद जमाल, उदय प्रताप ¨सह, सज्जाद हुसैन, निरंजन बाउरी, प्रकाश मेहता, धर्मेन्द्र महतो, फूलचंद मंडल, राजेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Photography