मुख्य सचिव ने गुमला जिले में मर्ज किए गए स्कूलों के स्कूलों को दूसरे
स्कूलों के खाली पदों पर15 मई पदस्थापित करने का निर्देश दिया है। गुमला
में 280 स्कूलों को मर्ज किया गया है।
उसमें 234 स्कूलों को दूसरे विद्यालय
में मर्ज किया गया है। जबकि 46 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को अवक्रमित
करते हुए वहां से कक्षा छह से आठ को समाप्त करते हुए वहां के छात्रों को
दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। इससे 340 पारा शिक्षक एवं 95 सरकारी
शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने पारा
शिक्षकों को गांव के नजदीक के दूसरे स्कूल में तथा सरकारी शिक्षक को वैसे
स्कूलों में पदस्थापित करने का निर्देश दिया है जहां शिक्षकों का पद रिक्त
है।