Advertisement

मर्ज स्कूलों के शिक्षकों को 15 मई तक पदस्थापित करें

मुख्य सचिव ने गुमला जिले में मर्ज किए गए स्कूलों के स्कूलों को दूसरे स्कूलों के खाली पदों पर15 मई पदस्थापित करने का निर्देश दिया है। गुमला में 280 स्कूलों को मर्ज किया गया है।
उसमें 234 स्कूलों को दूसरे विद्यालय में मर्ज किया गया है। जबकि 46 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को अवक्रमित करते हुए वहां से कक्षा छह से आठ को समाप्त करते हुए वहां के छात्रों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। इससे 340 पारा शिक्षक एवं 95 सरकारी शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने पारा शिक्षकों को गांव के नजदीक के दूसरे स्कूल में तथा सरकारी शिक्षक को वैसे स्कूलों में पदस्थापित करने का निर्देश दिया है जहां शिक्षकों का पद रिक्त है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography