Advertisement

लिखित आश्वासन पर टूटा शिक्षकों का आमरण-अनशन

दुमका : विभिन्न मांग पर जिला शिक्षा कार्यालय के समीप चल रहा झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों का आमरण अनशन दूसरे दिन रविवार को लिखित आश्वासन पर समाप्त हो गया।

अभ्यर्थियों ने कहा-हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन शीघ्र जारी करे सरकार

रांची | हाईस्कूलशिक्षक नियुक्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार से शीघ्र विज्ञापन जारी करने की मांग की है। कहा है कि 11 गैर अनुसूची जिले में भी सिर्फ झारखंड के छात्रों का आवेदन स्वीकार किया जाए। विषय बाध्यता समाप्त की जाए।

गृह जिले में स्थानांतरण नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : सिंह

बीआरसीभवन के प्रांगण में रविवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में घाटशिला, पटमदा, बड़ाम, डुमरिया, पोटका, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, चाकुलिया, गुड़ाबांदा तथा मुसाबनी के नवनियुक्ति शिक्षकों ने भाग लिया था।

15 महीने बाद मिलेंगे स्कूली छात्राओं को शिक्षक, बच्चे पढ़ने को उत्साहित

15 माह से कतरास के पचगड़ी स्थित बीके राय मेमोरियल हाई स्कूल में शिक्षक नहीं थे। कक्षाएं नहीं हो रही थीं। लेकिन रविवार से हालात बेहतर हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ...और उन्हें पढ़ाने के लिए आएंगे एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी।

उर्दू शिक्षकों से सौतेलापन बर्दाश्त नहीं : जावेद

मेदिनीनगर | स्थानीयपलामू जिला स्कूल के प्रशाल में योजना मद(उर्दू शिक्षकों) की प्रमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मो. यासीन ने की संचालन एमके अजहर ने किया। बैठक में योजना मद के प्रदेश अध्यक्ष जावेद अहमद खान तथा अब्दुलसलाम हाफिज शामिल हुए।

जनवरी 2016 से शिक्षकों को मिलेगा सातवें वेतन आयोग का लाभ

जामताड़ा, जेएनएन। जिले में पदस्थापित प्राथमिकशिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुशंसा पर पुनरीक्षित वेतनमान का निर्धारण कर दिया गया है। अब अगले माह से सभी शिक्षकों को सातवें वेतनमान के आधार पर बढ़ोत्तरी वेतन का भुगतान होगा। बढ़ोत्तरी वेतन पहली जनवरी 2016 से प्रभावी होगा।

प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के लिए 200 आवेदकों का किया गया चयन

जागरण संवाददाता, चाईबासा : प्रमंडल स्तरीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण चयन समिति की बैठक क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अर¨वद विजय बिलुंग की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए आरडीडीई ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के तीन शिक्षक स्कूलों में दो सौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

UPTET news

Photography