Advertisement

यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड में निकली बंपर भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर के 32,022 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इछुक उम्मीदवार 9 नवंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।

राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल

रांची : राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह निर्णय लिया है। केंद्र के निर्देश पर विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया है।

पारा शिक्षक काम पर नहीं लौटे तो हटाए जाएंगे

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर पारा शिक्षकों के हड़ताल से वापस लौटने की डेडलाइन मंगलवार को पूरी हो रही है। राज्य सरकार की चेतावनी के अनुसार 25 अक्टूबर को पारा शिक्षक काम पर वापस नहीं लौटते हैं तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चेतावनी के बाद भी पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी है।

बीआरपी-सीआरपी और पारा टीचर्स आज राजभवन तक निकालेंगे मार्च

पाराशिक्षकों और बीआरपी-सीआरपी संघ के हजारों शिक्षाकर्मी 20 अक्टूबर से कैंप जेल (जयपाल सिंह स्टेडियम) में दिन-रात गुजार रहे हैं। लेकिन, तमाम मुश्किलों के बावजूद ये वहीं से आंदोलन की धार को उग्र बनाने में जुटे हैं।

झुमरी तिलैया में ग्रेड टू में 170, ग्रेड फोर में 33 शिक्षकों को प्रमोशन के साथ होगा तबादला

झुमरी तिलैया जिले के 203 शिक्षकों को दिवाली में प्रमोशन का तोहफा मिलेगा। इसके तहत ग्रेड टू में 170 शिक्षकों को और ग्रेड फोर में 33 शिक्षकों को प्रमोशन देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि 27 अक्तूबर को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

माध्यमिक स्कूलों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी आदि विषयों के डेढ़ लाख पद रिक्त

नई दिल्ली, मदन जैड़ा  देश के माध्यमिक स्कूलों में गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी आदि विषयों के डेढ़ लाख पद रिक्त हैं। इस मद में केंद्र से शिक्षकों के वेतन के लिए धनराशि राज्यों को जारी होती है।

शिक्षकों के प्रतिनियोजन की मांग

सरायकेला: नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावकों के साथ जिला समाहरणालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर विद्यालय में शिक्षकों का प्रतिनियोजन एवं दस से चार बजे तक समयसारिणी तय करने की गुहार लगायी।

पारा शिक्षकों का आंदोलन जारी, आज न्याय मार्च

शिक्षाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का 38वां दिन  , स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की सचिव के अल्टीमेटम की मियाद खत्म
रांची : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ व बीआरपी सीआरपी महासंघ, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 38 दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को भी जारी रही. वहीं जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में पांच दिनों से चल रहे घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम में हजारों शिक्षाकर्मी शामिल हुए. 

UPTET news

Photography