एजुकेशन रिपोर्टर |जमशेदपुर/चाईबासा प्रोन्नति के लिए जारी वरीयता सूची में संशोधन मामले में अखिल झारखंड
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शिक्षा अधीक्षक से टकराने के मूड में है। सूची
में संशोधन की मांग को डीएसई द्वारा खारिज किए जाने के बाद शिक्षकों ने इसे
कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
कस्तूरबा विद्यालय में 15 तक बहाल होंगे शिक्षक
धनबाद | कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय में रिक्त 11 पदों पर बहाली 15
नवंबर तक की जाएगी। शिक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए मंगलवार को उपायुक्त की
अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई।
पारा शिक्षक हो रहे एकजुट, हड़ताल तेज करने का निर्णय
टुंडी | टुंडीप्रखंड पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को टुंडी
बीआरसी कार्यालय के समक्ष हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक हुई।
सरकार ने नहीं मानी मांगें, पारा शिक्षकों से जयपाल सिंह स्टेडियम कराया खाली
रांची. 20 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों को पुलिस ने
मंगलवार को जयपाल सिंह स्टेडियम (कैंप जेल) से हटा दिया। स्टेडियम से हटाए
जाने के बाद सभी पारा शिक्षक अपने-अपने जिला रवाना हो गए। अधिकांश पारा
शिक्षक पलामू, गिरिडीह, गढ़वा और चतरा जिले से रांची में जमे थे।
मांडू में तीन पारा शिक्षकों ने स्कूलों में दिया योगदान
मांडू| जिलाशिक्षा अधीक्षक के निर्देश के बाद पारा शिक्षक हड़ताल से लौटने
लगे हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र मांडू में मंगलवार को दो स्कूलों के तीन
पारा शिक्षक बीआरसी केंद्र मांडू में योगदान देकर अपने स्कूल लौट गए।
प्रशासन सख्त, पारा शिक्षकों ने छोड़ा मैदान
रांची : पुलिस प्रशासन की सख्ती से पारा शिक्षकों ने मंगलवार को जयपाल
सिंह स्टेडियम को खाली कर दिया। झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर
तले घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पारा शिक्षक 20 अक्टूबर से जयपाल
सिंह स्टेडियम में जमे थे।
आज शुरू होगी पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी की प्रक्रिया
हजारीबाग : अपने मांगों को लेकर अड़े हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने के
लिए एक नवंबर को स्थापना समिति द्वारा पारित आदेश का अनुपालन बुधवार से
शुरू होगा। विद्यालय बंद होने की दशा में यह प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी
थी। ग्राम शिक्षा समिति बुधवार को विद्यालय खुलने के बाद इस दिशा में
अग्रेतर कार्रवाई शुरू करेगी।
झारखंड में तीसरी-चौथी श्रेणी की नौकरियों में स्थानीय को प्राथमिकता
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश के 11 गैर अनुसूचित जिलों की तृतीय और चतुर्थ वर्गीय नौकरियों में अब उस जिले के लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। बेहतर योग्यता होने पर ही उस जिले से बाहर के लोग इन नौकरियों को पा सकेंगे। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है।
एक ही बन पाएंगे हेडमास्टर, 421 जाएंगे ग्रेड फोर में
- धनबाद/ मुख्य संवाददाता 1175 शिक्षकों में से एक ही शिक्षक हेडमास्टर बनने की अर्हता रखते हैं। झरिया प्रखंड के शिक्षक प्रेम किशोर श्रीवास्तव प्रोन्नति पाकर हेडमास्टर बनने वाले एकमात्र शिक्षक होंगे। मंगलवार को डीएसई विनीत कुमार ने बताया कि ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन में प्रोन्नति के लिए अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आर्ट्स में 725, विज्ञान में 380 व उर्दू में 70 शिक्षकों का नाम है। 15 दिनों में संबंधित शिक्षकों को आपत्ति अपने डीडीओ सह हेडमास्टर के माध्यम से जिला कार्यालय में जमा करनी है। इनमें 421 शिक्षकों को ग्रेड फोर में प्रोन्नति मिलेगी। ग्रेड फोर व ग्रेड सेवेन के बाद ग्रेड थ्री में शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी। डीएसई ने कहा कि वरीयता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। किसी भी शिक्षक को आपत्ति है तो आवेदन दें। उसके बाद विभाग जिम्मेवार नहीं होगा।
अब भी हड़ताल पर 1312 पारा शिक्षक
जामताड़ा : जिले के अधिकांश पारा शिक्षक अब भी बेमियादी हड़ताल पर हैं।
प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी का उन पर कोई असर नहीं है। इसी का नतीजा है
कि 1312 पारा शिक्षक अब भी हड़ताल पर हैं। शिक्षा विभाग उन्हें योगदान
कराने की कवायद में जुटा है। दूसरी तरफ आंदोलनकारियों का संघ काम पर लौटे
पारा शिक्षकों को फिर से हड़ताल में शामिल कराने का प्रयास कर रहा है।
पारा शिक्षकों में टकराव की बन रही संभावना
संवाद सूत्र, मनोहरपुर : मनोहरपुर में पारा शिक्षकों के बीच ही योगदान देने
को लेकर आपस में टकराव की स्थिति बनती जा रही है। खासकर हड़ताल से लौट चुके
पारा शिक्षकों और अब भी हड़ताल पर डटे पारा शिक्षकों के बीच यह संभावना बढ़
गयी है।
पारा शिक्षकों का घेरा डालो, डेरा डालो खत्म
रांची. पारा शिक्षकों का राजधानी में घेरा-डालो, डेरा-डालो कार्यक्रम
मंगलवार को समाप्त हो गया. हड़ताली पारा शिक्षक 20 अक्तूबर से जयपाल सिंह
स्टेडियम में डेरा डाले हुए थे. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष
संजय दुबे ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी. नौ नवंबर को प्रखंड में धरना
देंगे.
अल्टीमेटम समाप्त, अब होंगे बरखास्त
जामताड़ा : जिला के हड़ताली पारा शिक्षक को जिला शिक्षा अधीक्षक
द्वारा बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी योगदान नहीं कर रहा है. हाल ही
में डीएसई ने पारा शिक्षकों को बरखास्त करने के लिए जिला के सभी बीइइओ का
पत्र जारी का कहा था कि दो दिन अंदर योगदान नहीं करने वाले पारा शिक्षकों
को ग्राम शिक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सेवा से बरखास्त करें.
मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहेंगे शिक्षक
बासुकिनाथ : झारखंड सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ ने मंगलवार
को जरमुंडी में मांगन प्रसाद राव की अध्यक्षता में बैठक की. प्रखंड संसाधन
केंद्र के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी
की.
जयपाल सिंह स्टेडियम को पारा शिक्षकों ने कहा 'अलविदा'
RANCHI : आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों ने मंगलवार को
दोपहर दो बजे के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम को खाली कर दिया। पिछले कई दिनों
से हड़ताली पारा शिक्षकों यहां डेरा जमाए हुए थे। स्टेडियम खाली करने के
पहले उन्होंने मैदान की साफ- सफाई की, फिर अभियान गीत व राष्ट्रीय गान
गाया। इसके बाद वे स्टेडियम से कूच कर गए.
जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रखेंगे
हंटरगंज. प्रखंड के राजकीय मवि हंटरगंज में मंगलवार को झारखंड प्रदेश
पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव ने की.
बैठक में सीआरपी स्तर पर कमेटी का गठन किया गया. कमेटी द्वारा अपने-अपने
क्षेत्र के विद्यालय की जांच कर प्रतिवेदन मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया
गया.
सरकार की तानाशाही के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पारा
शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन को गति प्रदान करने के
लिए स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र के निकट एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित
किया़ कार्यक्रम में सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने पारा शिक्षकों की मांगों
को उचित ठहराते हुए
500 एवं 1000 की currency पर प्रतिबंध लगाने एवं भारतीय मुद्रा से संबंधित प्रैस नोट
500 एवं 1000 की currency पर प्रतिबंध लगाने एवं भारतीय मुद्रा से संबंधित प्रैस नोट
Subscribe to:
Comments (Atom)