Advertisement

वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में आक्रोश

पाकुड़ : रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में रविवार को प्लस टू शिक्षक संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की। बैठक में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

जीरो ड्रॉपआउट के लिए शिक्षक की अनोखी पहल

बोकारो: सरकारी स्तर पर विद्यालयों में जीरो ड्रॉपआउट का प्रयास किया जा रहा है। राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा के शिक्षक मनोज झा ने इसके लिए अनोखी पहल शुरू की है। वे झुग्गी-झोपड़ी में जाते हैं और स्कूल नहीं जानेवाले बच्चों की जानकारी जुटाते हैं।

नियमावली के अनुसार ही हो तबादला : शिक्षक संघ

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक मकतपुर हाई स्कूल में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में स्कूल और शिक्षकों से जुड़े 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और इस संदर्भ में डीसी से भी मिलने का निर्णय लिया गया।

20 तक होगा शिक्षकों का वेतन निर्धारण

आदित्यपुर : डीसी रमेश घोलप ने शिक्षकों का सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन निर्धारण हर हाल में 20 मार्च तक करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमणी खलको को दिया है. इस संबंध में प्रखंडवार तिथि निर्धारित कर तत्काल पत्र निर्गत करने भी निर्देश दिया गया.

दो साल की मान्यता, पर आठ साल से चल रहे 375 विद्यालय

अनदेखी. नामांकन लेने पर है रोक, फिर भी लेते हैं बच्चों का दाखिला
राज्य में 375 हाइस्कूल ऐसे हैं, जो बिना मान्यता के चल रहे हैं़  उक्त स्कूलों को एक शैक्षणिक सत्र के लिए ही अस्थायी मान्यता मिली थी. 

UPTET news

Photography