Advertisement

गैर शैक्षिक मगर काम की न्यूज , एटीएम से नकली नोट निकलने पर ये उपाय करें

गैर शैक्षिक मगर काम की न्यूज , एटीएम से नकली नोट निकलने पर ये उपाय करें

पारा शिक्षकों ने ली शपथ, कहा- मांग पूरी होने के बाद खत्म करेंगे हड़ताल

रांची। यहां पारा शिक्षकों ने सोमवार को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। साथ ही कहा कि मांग पूरी होने के बाद हड़ताल समाप्त होगी। बताते चलें कि पारा शिक्षक 20 अक्टूबर को 'घेरा डालाे, डेरा डालो' कार्यक्रम के तहत सीएम आवास का घेराव करने मोरहाबादी में एकत्रित हुए थे। तब से गिरफ्तार पारा शिक्षक कैंप जेल (जयपाल सिंह स्टेडियम) से आंदोलन चला रहे हैं।

55 केंद्रों पर 25130 परीक्षार्थी देंगे टेट की परीक्षा

भास्कर न्यूज| जमशेदपुर/ चाईबासा झारखंड की दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिले में इसके लिए 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 25138 परीक्षा हिस्सा लेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली इस परीक्षा में परीक्षार्थी 19 क्षेत्रीय भाषाओं में किसी एक भाषा में परीक्षा दे सकेंगे।

कस्तूरबा विद्यालय में 11 पद के लिए आए 39 आवेदन, चयन समिति की बैठक 8 को

धनबाद | सर्वशिक्षाअभियान के तहत जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 11 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इनमें भाषा के 2, गणित के 2, सामजिक विज्ञान के 1, विज्ञान के 2 और शारीरिक शिक्षा के 4 पद शामिल है। इन 11 पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 39 आवेदन आए है।

आंदोलन को उग्र बनाने को ले पारा शिक्षकों ने की बैठक

जमुआके हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या विद्यालय में हुई। प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बैठक में हड़ताल की समीक्षा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समायोजन तथा नियमितीकरण तक हड़ताल जारी रहेगा। आंदोलन को उग्र बनाने की रणनीति बनाई गई।

मुंडा संघ ने पारा शिक्षकों को दिया समर्थन

नोवामुंडी| मानकीमुंडा संघ आदिवासी एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक की। इसमें दो माह से आंदोलनरत पारा शिक्षकों की हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया।

शिक्षकों की फर्जी बहाली में नए फर्जीवाड़े का खुलासा : जैक की ओर से भेजी गई दोनों रिपोर्टें अलग-अलग

शिक्षकों की फर्जी बहाली में नए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी बहाली से जुड़े सिंडिकेट ने इस बार जैक की जांच रिपोर्ट में ही फर्जीवाड़ा कर दिया है। शिक्षकों के टेट प्रमाण पत्र की जांच से संबंधित दो तरह की रिपोर्ट डीएसई कार्यालय पहुंची है।

जावडेकर के साथ हुई बैठक के बाद CBSE ने पत्र जारी कर कहा, शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य से अलग रखे जायें

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि शिक्षकों को पढाई, परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने जैसे कार्यों के अलावा गैर अकादमिक गतिविधियों में नहीं लगाया जाना चाहिए.

बुरी खबर : झारखंड में 630 पारा शिक्षकों को किया जाएगा बर्खास्त

जमशेदपुर। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के 630 पारा शिक्षकों के लिए इस दिवाली पर एक बुरी खबर सामने आ रही है। सरकार और जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन सभी को बर्खास्त किया जायेगा। ये सभी वे शिक्षक हैं जिन्होंने शुक्रवार दोपहर तक योगदान नहीं दिया था।

अब बायोमैट्रिक उपस्थिति पर ही मिलेगा वेतन

देवघर : हालांकि चेतावनी तो पूर्व में ही दी जा चुकी थी लेकिन अब इस अमल की कार्रवाई शुरू हो गई है। जी हां आधार आधारित उपस्थिति यानी बायोमैट्रिक से बनी उपस्थिति ही वेतन भुगतान का आधार होगा। यानी अब कोई विकल्प नहीं है, बायोमैट्रिक से उपस्थिति बनेगी तभी उच्च व प्लस टू विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

पारा शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन कल

संसू, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक की हड़ताल दीपावली पर्व के बाद भी जारी रही। पारा शिक्षक सोमवार को कार्य पर नहीं आए।

शिक्षकों को गैर अकादमिक कार्यों में नहीं लगाया जाना चाहिए: सीबीएसई

नई दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों से कहा है कि शिक्षकों को पढ़ाई, परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने जैसे कार्यो के अलावा गैर अकादमिक गतिविधियों में नहीं लगाया जाना चाहिए.

हड़ताली पारा शिक्षकों को 22 तक हटाने का आदेश

झुमरीतिलैया (कोडरमा): हड़ताली पारा शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया 22 नवंबर तक पूरी कर लेने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक मुकेश रंजन ने सभी जिलों के डीएसई को दिया है। शनिवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए ग्राम शिक्षा समिति एवं अन्य स्तर से हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर डीएसई के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

पारा शिक्षकों ने लिया संघर्ष का संकल्प : वेतनमान की घोषणा नहीं होने तक राजधानी नहीं छोड़ने की खाई कसम

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो जयपाल सिंह स्टेडियम में जमे पारा शिक्षकों ने सोमवार की दोपहर को वेतनमान मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इन पारा शिक्षकों ने बकायदा शपथ लेने की मुद्रा में कतारबद्ध होकर सरकार की ओर से वेतनमान की घोषणा नहीं होने तक राजधानी नहीं छोड़ने की कसम खाई।

पारा शिक्षकों की मांग जायज : मंडल

कुंडहित : पारा शिक्षकों की मांग पूरी तरह से जायज है। सरकार को अविलंब इनकी मांगों पर विचार कर छात्रहित और जनहित में हड़ताल खत्म करवानी चाहिए। उक्त बातें कुंडहित के जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने सोमवार को मुख्यालय स्थित डाकबंगला मैदान में आयोजित हड़ताली पारा शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

टुंडी बीईईओ दे रहे हैं गलत सूचना : महासंघ

धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ धनबाद इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह, सचिव शेख सिददीक एवं उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती सोमवार को टुंडी, पूर्वी टुंडी व गोविंदपुर के हड़ताली पारा शिक्षकों से मिले। उन्होंने कहा कि टुंडी बीईईओ गलत सूचना दे रहे हैं।

42 पार वाले अब नहीं बन सकेंगे टीचर, बदलेगी नियमावली

बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून उत्तराखंड के अशासकीय स्कूलों में 42 साल से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी अब टीचर नहीं बन सकेंगे।

बड़कागांव में हड़ताल जारी रखेंगे पारा शिक्षक

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मो शमशेर आलम व संचालन सच्चिदानंद तिवारी ने किया. निर्णय लिया गया कि जब तक पारा शिक्षकों को समायोजन नहीं किया जायेगा, तब तक हम हड़ताल नही तोड़ेंगे.

रिटायरमेंट के दिन ही मिले सारे लाभ

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग ने एक मिसाल पेश करते हुए जिले के 21 शिक्षकों को उनके रिटायरमेंट के अंतिम दिन ही पेंशन, ग्रेच्युटी समेत अन्य सभी लाभ दे दिये. सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में रिटायर हुए शिक्षकों को आमंत्रित कर मुख्य अतिथि डीइअो राजकुमार प्रसाद सिंह ने शॉल अोढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने शिक्षकों को गीता अौर कुरान भेंट किये. 

प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को प्रोमोशन, आने लगे दावे अौर आपत्ति

जमशेदपुर : जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रोमोशन मिला है. उनके प्रोमोशन की सूची को जिला शिक्षा विभाग की अाधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है. इसके साथ ही सभी बीआरपी को भी प्रोमोशन की सूची को इमेल कर दिया गया है. प्रोन्नति की सूची सार्वजनिक होने के साथ ही विभाग की अोर से दावे अौर आपत्ति आमंत्रित किये जा रहे हैं.

UPTET news

Photography