भास्कर न्यूज | मांडू हड़ताल से अब तक नहीं लौटने वाले पारा शिक्षकों को दो दिन के अंदर चयन
मुक्त किया जाएगा। इसके लिए रामगढ़ डीएसई अनिल कुमार चौधरी ने कार्रवाई करने
के लिए मांडू बीईईओ को पत्र प्रेषित किया है। इसमें उन्होंने बीईईओ को दो
दिनों का समय देकर कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट से कार्यालय को अवगत कराने
की बात कही है।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
राज्य स्थापना दिवस का विरोध करेंगे पारा शिक्षक
समायोजन की मांग पर पारा शिक्षकों अनिश्चितकालीन हड़ताल 49वें दिन भी जारी
रहा। संघ के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रघुवर
सरकार की तानाशाही फरमान के दबाव में जिले के डीसी ने पारा शिक्षकों को
बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की है, जिससे पारा शिक्षक डरने वाले नहीं
है।
जयनगर : बर्खास्तगी के आदेश का किया विरोध
सरकार की ओर से हड़ताली पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने के दिए गए आदेश के
विरोध में पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को सांथ स्थित बीआरसी भवन में बैठक
की। बैठक में पारा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से हड़ताल नहीं समाप्त करने का
निर्णय लिया।
स्कूलों से अनुपस्थित 1717 पारा शिक्षक किए जाएंगे बर्खास्त
पारा शिक्षकों की हड़ताल की वजह से स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होने को राज्य परियोजना निदेशक ने गंभीरता से लिया है। एसपीडी मुकेश कुमार ने सभी डीएसई को पत्र लिख कर पारा शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएसई विनीत कुमार ने सभी बीईईओ को पत्र जारी 24 घंटे की अंतिम चेतावनी दी थी।
मुक्त करने के आदेश पर काम पर लौटे पारा शिक्षक- डीएसई
सिटीरिपोर्टर | जमशेदपुर हड़तालीपारा शिक्षकों को चयनमुक्त करने का आदेश निकलते ही ये शिक्षक
अपने स्कूल में काम पर लौटने लगे हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके
बिहारी सिंह के अनुसार हड़ताली 433 पारा शिक्षकों में से 80 प्रतिशत से
अधिक शुक्रवार को काम पर लौट गए।
प्रोन्नति वरीयता सूची पारदर्शी, कोई संशोधन नहीं होगा- जिला शिक्षा अधीक्षक
जमशेदपुर| शिक्षकसंघों की प्रोन्नति के लिए जारी वरीयता सूची में संशोधन की
मांग को जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बांके बिहारी सिंह ने खारिज कर दिया
है। उन्होंने कहा वरीयता की जो सूची विभाग द्वारा जारी की गई है, वह पूरी
तरह से पारदर्शी है।
बर्खास्तगी के बावजूद पारा शिक्षक अपने फैसले पर अडिग, हड़ताल जारी
उपायुक्तकी अध्यक्षता में हुई जिला चयन समिति की बैठक के बाद शुक्रवार शाम 1745 पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी का फरमान जारी कर दिया गया। इस फैसले को पारा शिक्षकों ने तुगलकी फरमान कहा है। इससे पूर्व जिला स्कूल मैदान में पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों ने बैठक की।
राज्य में 1148 पारा शिक्षक काम पर लौटे
रांची | पिछले44 दिनों से हड़ताल पर चल रहे पारा शिक्षकों में करीब 1148 काम
पर वापस लौट आए हैं। इनमें पश्चिमी सिंहभूम के 383 पारा शिक्षक काम पर लौट
आए। मनोहरपुर प्रखंड के 85 पारा शिक्षकों ने वापस योगदान दिया है। वहीं
आनंदपुर प्रखंड से भी चार पारा शिक्षकों ने योगदान दिया है।
पारा टीचर्स बनाएंगे आंदोलन उग्र करने के लिए रणनीति
रांची | वेतनमाननिर्धारित करने समेत अन्य मांगों को लेकर राज्यभर के पारा
शिक्षक जयपाल सिंह स्टेडियम में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को
हड़ताली पारा शिक्षकों ने कहा कि आंदोलन को उग्र बनाने के लिए वे अब रणनीति
बनाएंगे। यह भी कहा कि बर्खास्तगी की कार्रवाई से हम डरनेवाले नहीं है।
ग्रेड-3 में प्रोन्नति के लिए 1743 शिक्षकों की सूची जारी
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर /चाईबासा डीएसई (जिला शिक्षा अधीक्षक) कार्यालय ने शुक्रवार को प्रारंभिक
विद्यालय के शिक्षकों के ग्रेड थ्री में प्रोन्नति के लिए वरीयता सूची जारी
की। इसमें कुल 1743 शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इस सूची के आधार पर ही
शिक्षकों को प्रोन्नति दी जाएगी।
पैसे के अभाव में पारा शिक्षक नहीं करा पाया इलाज, हो गई मौत
पैसे के अभाव में पारा शिक्षक नहीं करा पाया इलाज, हो गई मौत
जादूगोड़ा संवाददाता पूर्वी सिंहभूम में पोटका के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मोहनचंद्र गोराई की गुरुवार रात 11 बजे मृत्यु हो गई। मृतक कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें यूसील की जादूगोड़ा यूसील अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जादूगोड़ा संवाददाता पूर्वी सिंहभूम में पोटका के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मोहनचंद्र गोराई की गुरुवार रात 11 बजे मृत्यु हो गई। मृतक कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें यूसील की जादूगोड़ा यूसील अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
6 साल की बच्ची के साथ अननेचुरल सेक्स करती थीं टीचर्स, हुईं गिरफ्तार
पटना [जेएनएन]। राजधानी के गांधी मैदान के पास स्थित एक नामी मिशनरी स्कूल की दो महिला टीचर एलकेजी में पढ़ने वाली एक छह साल की मासूम बच्ची को एकांत रूम में ले जाती और दरवाजा बंद कर उसके प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीजें चुभोती थी।
पारा शिक्षकों का ऐलान-सरकार की धमकियों से नहीं डरेंगे
पारा शिक्षकों का ऐलान-सरकार की धमकियों से नहीं डरेंगे
चक्रधरपुर। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पास हड़ताली पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को बैठक की। निर्णय लिया कि सरकार की धमकियों का हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, मांगें पूरी होने तक एकजुट होकर हड़ताल करेंगे।
चक्रधरपुर। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के पास हड़ताली पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को बैठक की। निर्णय लिया कि सरकार की धमकियों का हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला, मांगें पूरी होने तक एकजुट होकर हड़ताल करेंगे।
बर्खास्तगी मंजूर, पर मांग पूरी होने तक नहीं झुकेंगे
गोइलकेरा। संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम में अपनी मांगों को लेकर डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों ने शुक्रवार को ऐलान किया किया कि सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे ये मंजूर है, लेकिन मांग पूरी होने तक वे नहीं झुकेंगे।
24 घंटे के भीतर होगी 89 पारा शिक्षकों पर कार्रवाई
दुमका।
24 घंटे के भीतर करीब 89 से अधिक पारा शिक्षकों पर गाज गिरने वाली है।
रांची जिला शिक्षा अधीक्षक शिवेंद्र कुमार ने खलारी प्रखंड के 89 पारा
शिक्षकों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की
है।
हटाए जाएंगे 2021 हड़ताली पारा शिक्षक
देवघर : जिला शिक्षा अधीक्षक छठू विजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार
को उर्दू मकतब विद्यालय में बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रखंड
शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी व परियोजना कर्मी की
मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय हुआ कि 4256 पारा शिक्षकों में लगभग 2021
पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। इन्हें चयन मुक्त किया जाएगा।
पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी : झाप्रपाशिसं
जासं, धनबाद : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के जिला सचिव शेख
सिददीक एवं उपाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि जिले में अफवाहों का बाजार
गर्म है। पारा शिक्षक किसी भी स्थिति में विद्यालय में योगदान नहीं करेंगे,
हड़ताल के समय पारा शिक्षक अगर करते हैं तो संघ के पीठ में छुरा घोंपने
वाली बात है।
काम पर नहीं लौटे पारा शिक्षक तो आज बर्खास्तगी तय
संस, रामगढ़ : अपनी मांगों के समर्थन में एक माह से आंदोलन कर रहे पारा
शिक्षकों को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया गया है। हड़ताल पर गए पारा शिक्षक
अगर निर्धारित तिथि यानी की पांच नवंबर को अपने-अपने विद्यालय में ज्वाइन
नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ बर्खास्तगी करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
चंडीगढ़ : सरकारी नौकरी के लिए अब आयु सीमा 37 साल
चंडीगढ़, 4 नवंबर चंडीगढ़ में शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सांसद किरण खेर ने सरकारी नौकरियों में आयु सीमा बढाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर उनके कई रूप दिखे। आयु सीमा बढ़ाने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए किरण खेर पहले भावुक हो गईं।
बर्खास्तगी की धमकी से डराना बंद करे सरकार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी पारा शिक्षक अपनी मांगें पूरी
होने तक हड़ताल पर रहेंगे. बर्खास्तगी पत्र जैसी धमकी और किसी तरह के दबाव
से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं हैं.
2216 पारा शिक्षक को चयनमुक्त कराने का डीसी ने दिया आदेश
दुमका : दुमका के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने तीन नवंबर के डेडलाइन तक काम पर न लौटने वाले 2216 पारा शिक्षकों के चयनमुक्त कराने का आदेश दिया है. डीसी ने बताया कि जिले के 3758 में से 1542 पारा शिक्षक हड़ताल से लौट आये हैं. जो पारा शिक्षक हड़ताल पर नहीं हैं, उनके मानदेय का भुगतान भी कर दिया गया है.
बरखास्तगी के अल्टीमेटम से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
गोड्डा : बरखास्तगी के अल्टीमेटम मिलने के बाद शुक्रवार को पारा
शिक्षकों ने स्थानीय गांधी मैदान में प्रदर्शन किया. इसमें सैंकड़ों की
संख्या में पारा शिक्षक शामिल हुए और अपनी एकता दिखाई. इसके बाद समाहरणालय
परिसर में जमा होकर शिक्षा सचिव सहित जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी
की.
डीसी के आदेश के 24 घंटे बाद भी शिक्षकों पर प्राथमिकी नहीं
गोड्डा : उपायुक्त के निर्देश के 24 घंटे बाद राशि उठाव कर स्कूल भवन
नहीं बनाने वाले 40 में से 12 शिक्षक व ग्रासिस अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी
दर्ज नहीं की गयी है. इसको लेकर गुरुवार को डीसी ने शिक्षा विभाग के साथ
बैठक की और बैठक की तिथि पर ही प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था.
अब होगा उग्र आंदोलन : संघ
संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के बैनर तले
शुक्रवार को गांधी मैदान में जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ
उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार की गयी। बैठक की अध्यक्षता संगठन मंत्री शफीक
आलम ने की। सभी संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली।
बर्खास्तगी मंजूर, पर झुकेंगे नहीं : अखिल झारखंड पारा शिक्षक संघ
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : पिछले डेढ़ महीने से आंदोलनरत गोईलकेरा के पारा
शिक्षकों ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार उन्हें बर्खास्त कर दे ये मंजूर
है, लेकिन मांग पूरी होने तक वे नहीं झुकेंगे। आंदोलन खत्म होने से पहले
सरकार की धमकी से डरकर स्कूल भी ज्वाइन नहीं करेंगे।
बर्खास्तगी पत्र से पारा शिक्षक डरने वाले नहीं : दीपक
चाईबासा : जिला स्कूल के प्रांगण में जिला अध्यक्ष दीपक कुमार बेहरा की
अध्यक्षता में बैठक बुलायी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि पारा
शिक्षक लगातार 15 वर्षों से सेवा देते हुए आ रहे हैं। राज्य महासंघ की
आहवान पर पिछले 21 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं।
डीएसई के संज्ञान में डाली प्रोन्नति सूची की खामियां
जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रोन्नति सूची में
आपत्ति के संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन
के जरिए संघ ने प्रोन्नति सूची में कई त्रुटि सुधार पर विचार करने की मांग
की है।
समायोजन की मांग पर अड़े पारा शिक्षक
कोडरमा : स्थायी शिक्षक के रूप में समायोजन की मांग को लेकर हड़ताल पर
चल रहे पारा शिक्षकों की हड़ताल शुक्रवार को 41वें दिन भी जारी रही. पारा
शिक्षक अपनी मांग पर अड़े हैं और राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे
बरखास्तगी की कार्रवाई के कदम का कड़ा विरोध जताया है.
गुमला : 1841 पारा शिक्षक होंगे बरखास्त
गुमला : गुमला जिले के 1841 पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं बरखास्त होंगे. ये सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते दो माह से हड़ताल पर हैं. प्रशासन ने सभी शिक्षकों को 25 अक्तूबर तक काम पर वापस आने के लिए कहा था, लेकिन ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अभी तक काम पर वापस नहीं आये हैं, इसलिए इन लोगों को बरखास्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
हड़ताल से लौटे 543 पारा शिक्षक , अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे
धनबाद: जिले के करीब 543 पारा शिक्षक हड़ताल से वापस लौट चुके हैं. हालांकि अभी भी 1717 पारा शिक्षक हड़ताल पर डटे हैं. जिले में कुल करीब 2925 पारा शिक्षक हैं, जिसमें करीब 665 शिक्षक हड़ताल पर ही नहीं गये थे. अब सात नवंबर तक स्कूल बंद है.
रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज
रांची: 12486 पारा टीचर्स बर्खास्त, 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, कई जिलों में आखिरी मौका आज
Subscribe to:
Comments (Atom)