Advertisement

पारा शिक्षकों का शिष्टमंडल मिला सीएम से, रखी मांगें

मेदिनीनगर | बुधवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला और विद्यालय विलय पर रोक लगाने एवं पारा शिक्षकों की सेवा स्थाई करते हुए समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग की।
शिष्टमंडल का नेतृत्व राज्य इकाई सदस्य चिंटू सिंह, जिला इकाई सदस्य मिथिलेश उपाध्याय, मनोज सिंह व ऋषि कांत तिवारी ने किया। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र के साथ हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, नियमावली देते हुए पारा शिक्षकों की समस्या का निदान करने का आग्रह किया मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि विभिन्न राज्यों की नियमावली का अध्ययन कर जल्द ही उच्च स्तरीय वार्ता के लिए पारा शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography