एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर जिले में स्कूलों के विलय की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। विलय की प्रक्रिया को कैसे व किस प्रकार संपन्न कराना है, इसे लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी लगातार काम कर रहे हैं। स्कूलों की विलय प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग बड़े स्तर पर शिक्षकों का नियुक्तिकरण करेगा। इसकी मुख्य वजह स्कूलों के विलय से छात्र शिक्षक अनुपात में जो गैप आएगा उसे भरना है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में स्कूलों के विलय के साथ ही छात्र के साथ शिक्षक व स्कूल की पूरी संपत्ति उस विद्यालय की हो जाएगी, जिसमें संबंधित स्कूल का विलय होगा। इसके बाद विभाग सभी स्कूलों का छात्र और शिक्षकों के अनुपात का आंकलन करेगा। इसके बाद बड़े पैमाने पर स्कूलों में पद घटाए और बढ़ाए जाएंगे। यह जारी प्रक्रिया अप्रैल में नामांकन के बाद शुरू की जाएगी।
300 से 400 शिक्षकों का होगा तबादला : विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया में करीब 300 से 400 से शिक्षकों का तबादला होगा। इसमें कई शिक्षक गांव से शहर और शहर से गांव भेजे जाएंगे। विभाग मई से शिक्षकों के नियुक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
स्कूलों के विलय के बाद छात्र कई स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात में अंतर आने की संभावना है। इसे सही करने के लिए शिक्षकों का नियुक्तिकरण किया जाएगा। यह अप्रैल में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। बांके बिहारी सिंह, डीएसई
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();