मध्य विद्यालय फतेहपुर में शैक्षणिक अंचल धसनिया तथा गेड़िया के शिक्षकों के
लिए मंगलवार को गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार
पदाधिकारी विपिन सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का
निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने किया।
उन्होंने सभी
शिक्षकों को निर्देश दिया कि जिला ओडीएफ घोषित हो चुका है। इसीलिए सभी
विद्यालय में शौचालय साफ सथुरा एवं स्वच्छ रहना चाहिए। यदि बच्चे शौचालय का
उपयोग नहीं करते हैं तो शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने
कहा कि शिक्षक बिना छुट्टी स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित नहीं रहे।
यदि बिना छुट्टी स्वीकृति के अनुपस्थित पाएं जाएंगे तो संबंधित शिक्षक के
विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में बच्चों के नए नामांकन के समय आधार
कार्ड लेना सुनिश्चित करने को कहा गया। कहा कि बहुत बच्चे दो विद्यालय में
नामांकन कराते हैं। विद्यालय में बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत करें।
सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजना विद्यालय में दिया जा रहा है। सभी
योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं को मिले। इसके साथ उन्होंने बताया कि जिस
विद्यालय में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है अविलंब कराकर रिपोर्ट जमा करें।
बेंच डेस्क की गुणवत्ता, पोशाक की गुणवत्ता अादि का फोटो जमा करने काे कहा
गया। कहा कि यदि पोशाक वितरण की गुणवत्ता में कमी पाया जाएगा तो संबंधित
विद्यालय के शिक्षक तथा समिति के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने
एमडीएम, शौचालय में गुणवत्तापूर्ण देने की बातें कही। मौके पर सुखसागर
मंडल, गौरवरण यादव, नलिन सोरेन, आशीष कुमार सामंत, विष्णु मंडल, प्रदीप
कुमार मंडल, गौतम महतो, भागवत मंडल, निरानंद चंद्र मंडल, विधान साधु आदि
उपस्थित थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();