Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले
13 व 14 दिसंबर को मुख्य सचिव का घेराव राज्य के प्राथमिक शिक्षक करेंगे.
पूरे झारखंड से करीब 20 हजार शिक्षक मुख्य सचिव की घेराव के लिए आकस्मिक
अवकाश लेकर राजधानी में शिरकत करेंगे.
प्रदेश
अध्यक्ष बृजेंद्र चौबे के नेतृत्व में मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद,
रांची जिला इकाई के अध्यक्ष सलीम तिग्गा, महासचिव कृष्णा शर्मा और सोशल
मीडिया प्रभारी अजय ज्ञानी ने राजधानी के रांची, बुंडू, तमाड़, सोनाहातू,
सिल्ली, अनगड़ा, नामकुम और राहे प्रखंड का सघन दौरा कर शिक्षकों से सम्पर्क
किया.