Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों से बात करे सरकार

दुमका : जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं ने पारा शिक्षक, सुखाड़ सहित अन्य मामलों को लेकर सोमवार को कोर्ट परिसर में धरना दिया और राज्यपाल के नाम का नौ सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा।


जिलाध्यक्ष सुधेश महतो ने सरकार की विफलताओं को गिनाया। कहा कि सरकार ने बात किए बगैर पारा शिक्षकों पर लाठी चलवा दी। आज सभी हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए। हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई ठप है। जिले के विभिन्न क्षेत्र को सुखाड़ है। केंद्रीय टीम भी इसका आकलन कर चुकी है। इसके बाद भी क्षेत्र को घोषित करने के लिए समय का इंतजार किया जा रहा है। प्रखंडों व पंचायतों में 14वें वित्त आयोग से स्ट्रीट लाइट एवं डस्टबिन खरीदारी में रूपए की बंदरबांट करने, अवैध रूप से महुआ, हड़िया शराब बिक्री को रोकने, दुमका में उच्च न्यायालय के बेंच की अविलंब स्थापना करने आदि मांग की गई। 

UPTET news

Photography