Important Posts

Advertisement

पखवारे भर बाद पारा शिक्षकों के सामने आए विधायक

विष्णुगढ़ : एक पखवारे बाद बगोदर के भाजपा विधायक नागेंद्र महतो खुद के खेतको स्थित आवास पर धरना दे रहे पारा शिक्षकों के सामने प्रकट हुए। धरना में विष्णुगढ़ के पारा शिक्षक भी शामिल हैं। बगोदर विधायक ने पारा शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की मांगों को माने जाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को भी पत्र लिखा गया है। इसमें बगोदर विधायक ने झारखंड के सभी भाजपा विधायकों की बैठक बुलाने का आग्रह किया गया है। बगोदर विधायक ने छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड के पारा शिक्षकों की सेवा स्थायी कर वेतनमान देने पर जोर दिया है। उन्होंने पारा शिक्षकों के आंदोलन से स्कूलों की प्रभावित हुई पढ़ाई को सुचारू करने के लिए समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया। इसके लिए पारा शिक्षकों की मांगे पूरी कर उनकी हड़ताल को खत्म कराया जाना जरूरी बताया गया है। इसके पहले बगोदर विधायक ने पारा शिक्षकों की मांगे माने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी पत्र लिख चुके हैं। आंदोलनरत विष्णुगढ़ एकीकृत पारा शिक्षक संघ की अध्यक्षा अनिता महतो ने बगोदर विधायक के भरोसे उनके आवास से पांच दिनों के लिए धरना स्थगित करने की बात कही। उन्होंने इन पांच दिनों में मांगों से संबंधित बेहतर परिणाम नहीं आने पर पारा शिक्षकों को जहर लाकर देने की बात कही। कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। बेहतर परिणाम चाहिए। पारा शिक्षकों बिना मांगे माने आंदोलन खत्म नहीं करने वाले वाले है।आश्वासन और धमकी काम नहीं करने वाला है। मौके पर अनिता महतो, अरूण गोस्वामी, दीपिका कुमारी, ममता कुमारी मिश्रा, अनिता देवी, रंजीत महतो, अशोक महतो, हिरालाल प्रसाद, छत्रधारी साव, गणेश कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography