Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने कहा-सरकार के आगे नहीं झुकेंगे

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ के पारा शिक्षक प्रदेश सरकार के अड़ियल रवैये के आगे नहीं झुकने पर आमदा हैं। बगोदर विधायक के खेतको स्थित आवास पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में बुधवार को जत्थे में विष्णुगढ़ के पारा शिक्षक शामिल हुए। कहा कि पारा शिक्षकों को काम पर लौटने का संदेश भेजवाया जा रहा है।
बिना मांग पूरी हुए हम काम पर लौटने वाले नहीं हैं। अभी नहीं तो कभी नहीं की तर्ज पर आंदोलनरत रहने पर अडिग पारा शिक्षकों ने कहा कि सरकार के मुखिया रघुवर दास दमनात्मक कार्रवाई करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पारा शिक्षकों के अगुवा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में कैद किया गया। उनका जमानत भी नहीं मिल रहा है। इससे पारा शिक्षकों का हौसला पस्त होने के बजाय मनोबल उंचा हो रहा है। अपने हक की लड़ाई लड़ने में हमारी एकजुटता कायम है। इसी के बूते हम हर जंग जीतने में सफल होंगे। पारा शिक्षकों ने कहा कि कभी बिहार के एक मुख्यमंत्री झारखंड को अलग राज्य नहीं बनने देने पर आमदा थे। धरने पर विष्णुगढ़ के अनिता महतो, वीरेंद्र भाई पटेल, अरूण गोस्वामी, छत्रधारी नायक, रोहित महतो, रामचंद्र महतो, गणेश कुमार, ममता कुमारी मिश्र, प्रियंका कुमारी, अनुपमा पांडेय, सुधा कुमारी, सुखदेव महतो, संगीता देवी, प्रमोद कुमार, रामजी मिस्त्री, सुरेश कुमार, गफूर अंसारी, खुबलाल भारती, नकूल महतो के अलावा बड़ी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography