Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों की मांग जायज : मोहन कर्मकार

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में होटल दिव्या पैलेस में हुई। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव राजू गिरि उपस्थित हुए।
बैठक में केंद्रीय महासचिव मोहन कर कर्मकार ने जिला समिति को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले 10 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर 50,000 सदस्य बनाना है। इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला से लेकर पंचायत अधिकारी तक को लगातार सदस्यता अभियान चलाना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। महासचिव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूत स्थिति में है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही का सरकार है। इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकना है। केंद्रीय सचिव राजू गिरि ने कहा कि पारा शिक्षकों की मांग जायज है। यदि जेएमएम की 2019 में सरकार बनती है तो पारा शिक्षक की जो भी मांग है वह पूरी की जाएगी। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, जिला सचिव रंथू उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता भगत, जिला सचिव नसरीन अंजुम, जिला उपाध्यक्ष फैज कुरैशी, अब्दुल रज्जाक अंसारी, जिला सचिव रामेश्वर लोहरा, संजू तुरी, रेयाज अंसारी, विष्णु प्रसाद साहू, मनीषा कच्छप, सरोज देवी, वारिश अंसारी, दशरथ गिरी, अजय उरांव, शंकर उरांव, नसीम अंसारी आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography