Important Posts

Advertisement

शिक्षित बेरोजगारों की आक्रोश महारैली छह जनवरी को

संवाद सूत्र, ईचागढ : प्रखंड क्षेत्र के पिलीद स्टेडियम में रविवार को आजाद सिपाही संस्था की बैठक जगदीश चंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड सरकार की हीटलरशाही रवैया, विभिन्न क्षेत्रों में राज्य के
बाहरी लोगों की नियुक्ति, पारा शिक्षकों व छायाकारों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आगामी छह जनवरी को छात्र संगठन, शिक्षित बेरोजगार के साथ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। रविवार को आयोजित बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। मौके पर परिक्षित महतो, अजय, संतोष, नागेश्वर, राकेश, देवानन्द, नरेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

UPTET news

Photography