अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की
मांग के लिए सोमवार को सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों के धरना के दबाव में 19 जून को आनन-फानन में प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की है।
जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि प्रोन्नति सूची का प्रकाशन होने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, परंतु जो सूची प्रकाशित की गई है। उसमें कई खामियां हैं। वर्तमान में जारी सूची के अनुसार योग्यता रखने वाले कई शिक्षक इस लाभ से वंचित हो जाएंगे। शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा अधिकारी पर इस मामले में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। शिक्षकों की मांग है कि कई प्रखंडों में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण शिक्षकों को वेतन आदि निकासी में काफी परेशानी हो रही है। शिक्षक चाहते हैं कि क्षेत्र शिक्षा उपनिदेशक द्वारा जारी प्रोन्नति सूची के आधार पर ही शिक्षकों को ग्रेड साथ में अनुमति दी जाए। शिक्षक नेताओं ने मांग नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना को जारी रखते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक के तानाशाही रवैया की आलोचना की है। सातवें दिन के धरना में उपस्थित शिक्षक नेताओं में महासचिव रामचंद्र खेरवार, हीराराम लाल उरांव, हीरा लाल साहू, अजय कुमार देव कुमार, सतीश कुमार साहू समेत अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।