खरौंधी: प्रखंड के पारा शिक्षकों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला
है। बकाया मानदेय का भुगतान दो दिन के अंदर नहीं किए जाने पर पारा
शिक्षकों आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को नव प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे पारा शिक्षक सुजीत कुमार, दीपक कुमार, श्याम राज गुप्ता, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, सुजीत कुमार द्विवेदी, मुकेश कुमार ¨सह, सुनिता कुमारी, कंचन कुमारी आदि ने कहा प्रखंड के पारा शिक्षकों का मार्च, अप्रैल, मई तथा जून माह का मानदेय भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया गया है। प्रशिक्षण ले रहे पारा शिक्षकों ने खाना खाकर थाली साफ करने का भी विरोध किया। पारा शिक्षकों की मांग पर उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने 500 रूपये देकर डिस्पोजल थाली की व्यवस्था कराई। इधर, उप प्रमुख गौरखनाथ चौधरी ने कहा कि
विभाग की लापरवाही से चार माह से पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान कराने का अनुरोध किया जाएगा।