रांची : बच्चों को व्यावहारिक तरीके से सिखाने-पढ़ाने की पहल शिक्षा
विभाग ने शुरू की है। बच्चे किस विधि से अच्छी तरह सीखेंगे। पढ़ाई को कैसे
रुचिकर बनाया जाए, विद्यार्थी पढ़ाई को अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें,
इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जा रहे हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना रांची की ओर से छह दिवसीय जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ।
प्रत्येक प्रखंड से तीन मास्टर ट्रेनर्स
प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के प्रत्येक प्रखंड के तीन-तीन मास्टर ट्रेनर्स (शिक्षक व विषय विशेषज्ञ) भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 2 जुलाई तक चलेगा। राज्य साधन सेवी भूपेश प्रसाद श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, अशोक कुमार, भारद्वाज मिश्रा प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये मास्टर ट्रेनर्स खुद के प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे। मास्टर ट्रेनर्स को कक्षा तीन से पांच के बच्चों के लिए बुनियादी व गतिविधि आधारित शिक्षण के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रम व योजना जैसे बाल संसद, प्रयास सतत एवं समग्र मूल्यांकन की बारीकियों के बारे में बताया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के 57 शिक्षक मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में भाग ले रहे हें।
By
Jagran