Advertisement

अपना हक लेकर ही काम पर लौटेंगे पारा शिक्षक: संघ

जागरण संवाददाता, सरायकेला : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सरायकेला प्रखंड के पारा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए।
शनिवार को सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष पारा शिक्षक शिक्षिकाओं नें धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयराज दास के नेतृत्व में किए गए उक्त धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सभी ने एक स्वर में राज्य सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पारा शिक्षकों के जायज मांगों के खिलाफ रघुवर सरकार द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को होकर माफी मांगनी चाहिए। लेकिन सरकारी विभाग द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए रोज नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक अपने हक और अधिकार के लिए अब कमर कस चुके हैं। किसी भी गीदड़ भभकी से नहीं डरने वाले हैं। मौके पर आंदोलन के सुचारू संचालन के लिए संकुल वार कोर कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर सभी ने शनिवार को होने वाले ज्ञान सेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। धरना प्रदर्शन को संतोषी महतो, शंकर बारीक, नीरज पटनायक, हिमांशु शेखर ¨सह, सनत दास, संजय मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।


गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजय में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर महतो की अध्यक्षता में पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। पारा शिक्षकों ने लाठी चार्ज की निंदा की। प्रखंड अध्यक्ष उदय शंकर महतो ने कहा कि पारा शिक्षक छत्तीसगढ़ के तर्ज पर स्थायीकरण एवं न्यायालय के आदेश के आलोक में समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं। महतो ने कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करेगी पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर बादल ¨सह सरदार, गणेश त्रिपाठी, भीम ¨सह प्रधान, बलराम महतो, शाहजाद आलम, विक्रम शाहदेव, सोना किस्कु, अतुल महतो, उज्ज्वला महतो, कल्पना महतो, रफत जबीं, अंजू दास, विनोदा महतो समेत काफी संख्या में पारा शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित थीं। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography