Advertisement

जारी प्रखंड के 15 विद्यालयों में हड़ताल के कारण लटके हैं ताले

जारी : पारा शिक्षकों की जारी हड़ताल के कारण प्रखंड के पन्द्रह विद्यालय बंद पड़े हैं। 59 पारा शिक्षक हड़ताल में शामिल हो गए हैं। शनिवार को इन सभी विद्यालयों में ताला लटका पाया गया।
सैकड़ों विद्यार्थियों का पठन पाठन ठप पड़ गया है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बच्चे विद्यालय आए लेकिन विद्यालय के नहीं खुलने पर वापस चले गए। प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयकर्ण ¨सह ने बताया कि जब तक मानदेय पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर निहत्थे पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज और पारा शिक्षकों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पारा शिक्षक बिहार और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर वेतनमान की मांग कर रहे हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography