रांची. स्थापना दिवस के दिन 15 नवंबर को अवकाश रहता
है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे रद्द करते हुए शिक्षकों को
स्कूल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी अधिकांश पारा
शिक्षक स्कूल में नहीं पहुंचे। इसके बाद स्कूल से गायब पारा शिक्षकों पर
बर्खास्त करने कार्यवाई शुरू कर दी गई है।
दो दिनों में बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
रांची जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) सी विजय ने बताया के स्कूलों में 216 पारा शिक्षक नहीं पहुंचे हैं। इन पर बर्खास्तगी की कार्यवाई शुरू कर दी गई है। एक दो दिनों में बर्खास्तगी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इधर, पारा शिक्षक विभागीय निर्देश की अनदेखी करते हुए गुरुवार को स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस समारोह में बाधा उत्पन्न करने वाले पारा शिक्षकों पर पहले ही बर्खास्त करने का निर्देश दिया था। इसी निर्देश के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।
कल से पारा शिक्षकों की शैक्षणिक हड़ताल
पारा शिक्षक सेवा नियमित करने की मांग को लेकर 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के संजय दुबे, बिनोद बिहारी महतो, हृषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद, शिंटू सिंह, मोहन मंडल, नरोत्तम सिंह मुंडा, दशरथ ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों की मुख्य मांग में टेट पास पारा शिक्षकों की शिक्षक पद सीधी नियुक्ति और शेष पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करते हुए सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की है।