बरही : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे व
महासचिव ¨सटू ¨सह के नेतृत्व में पारा शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव से उनके कोडरमा स्थित आवास पर भेंट कर
एक ज्ञापन सौंपा। सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन पर मंत्री से लंबी
वार्ता हुई।
प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को मंत्री के द्वारा आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द उनकी मांगो को लेकर सरकार स्तर से नीतिगत फैसला लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोडरमा में एक पारा शिक्षक के बीमार पत्नी की इलाज करवाने व हड़ताल के दौरान मनोहरपुर के कुछ पारा शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज होने से लंबित मानदेय भुगतान करवाने पर भी बात की गई। प्रतिनिधि मंडल में विजय कुमार पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश यादव कोडरमा जिलाध्यक्ष रमेश यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष संजीत भारती, पंकज ¨सह, उपेन्द्र पांडेय मनोज घोष अजय प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे।