रांची : वेतन विसंगति समस्या दूर करने के लिए झारखंड अल्पसंख्यक एवं
सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार
को शिक्षा सचिव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वित्तीय
वर्ष 2017-18 की निकासी, सातवें वेतनमान, वेतन निर्धारण का अनुमोदन और
उपार्जित अवकाश के समतुल्य नगद भुगतान हेतु पत्र निर्गत करने की मांग की।
बैठक के बाद शिक्षा सचिव ने शिक्षाकर्मियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि 15 जून 2017 तक वित्तीय वर्ष 2017-18 की निकासी की स्वीकृति प्रदान कर जिले को भेज दी जाएगी। साथ ही शेष समस्याओं के समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि इन शिक्षकों को मार्च से मई तक का वेतन भी नहीं मिला है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव निरंजन कुमार मंडल सहित महेंद्र खेस, दिलीप मालवा, फ्रांसिस बाड़ा, विजय कुमार एक्का एवं राजेंद्र गोप शामिल थे।