झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को दादा-दादी पार्क
में हुई। विनोद बिहारी महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि
झारखंड में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार समान कार्य, समान वेतन
अविलंब लागू हो।
पारा शिक्षक की मृत्यु या सेवानिवृत्ति होने पर बीस लाख रुपए देने का प्रावधान किया जाए। सेवा स्थायी की जाए। टेट पास पारा शिक्षकों की सहायक शिक्षक पद पर सीधी नियुक्ति हो। सरकार ने एक माह के भीतर मांगों पर कार्यवाही नहीं की, तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहता ने किया। मौके पर भागवत तिवारी, दिलीप महतो, कैलाश मेहता, निजामुद्दीन अंसारी, धनीराम महतो, ब्रजराव उरांव आदि थे।