Advertisement

11 शिक्षक- शिक्षकेतरों का हुआ तबादला

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने सात शिक्षकों व चार शिक्षकेतरों का तबादला कर दिया। इस संबंध में सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चतरा कॉलेज के इतिहास विषयक शिक्षक डॉ उदय कुमार ¨सह को मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के भौतिकी के शिक्षक प्रो. राकेश पांडे को स्नात्कोत्तर भौतिकी विभाग,
स्नात्कोत्तर भौतिकी के डॉ अभिषेक कुमार को मार्खम कॉलेज ऑफ कामर्स ,चतरा कॉलेज के ¨हदी के प्रोफेसर डॉ भुवनेश्वर महतो को संत कोलंबा कॉलेज, आदर्श कॉलेज राजधनवार के राजनीतिक विज्ञान के डॉ. गोकुल नारायण दास को चतरा कॉलेज व पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के भौतिकी के शिक्षक डॉ नवीन चंद्रा को स्नात्कोत्तर भौतिकी विभाग के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
वहीं विभावि विकास शाखा के तृतीय वर्गीय डॉ. अर¨वद कुमार शर्मा को संत कोलंबा कॉलेज, केबी कालेज बेरमों के तृतीय वर्गीय कीर्तन राम को विभावि सचिवालय, बीएसके कॉलेज मैथन के तृतीय वर्गीय शिक्षकेत्तर संजीत राम पासवान को मार्खम कॉलेज ऑफ कामर्स व तृतीय वर्गीय प्रसेनजित पासवान को संत कोलंबा कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। मालूम हो कि उक्त शिक्षक- शिक्षकेत्तरों में से अधिकतर विगत कुछ वर्षों से वनवास झेल रहे थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography