Advertisement

राथमिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन देने समेत कई मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव 29 को

रांची | प्राथमिकशिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर 13 साल की सेवा देने वाले शिक्षकों को प्रमोशन देने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा कर दी है।
सोमवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें राज्य के सभी जिलों के शिक्षक शामिल होंगे। संघ की ओर से बताया गया कि घेराव को सफल बनाने के लिए राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक तैयारी चल रही है। शिक्षकों की मुख्य मांगाें में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1 का लाभ देने, प्राथमिक शिक्षा पर नए-नए प्रयोग बंद करने, प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर 13 साल की सेवा देनेवाले शिक्षकों को प्रमोशन देने, उत्क्रमित विद्यालयों में पद सृजित करने, नवनियुक्त शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography