Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने पारा शिक्षकों को पत्र लिखकर
गुरूवार को दोपहर बाद 3 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया था. पारा शिक्षक
तय समय पर शिक्षा मंत्री के कार्यालय के सभागार में पहुंच गये. दो घंटे
गुजर गये हैं, अभी तक नीरा यादव नहीं पहुंची है. समाचार लिखे जाने तक पारा
शिक्षक शिक्षा मंत्री का इंतजार कर रहे हैं. इधर अपनी मांगों को लेकर
हड़ताली पारा शिक्षक गुरूवार को भूख हड़ताल पर भी हैं. इस बीच धनबाद और
बोकारो से दो पारा शिक्षकों के बीमार होने की भी खबर है.
सरकार ने पत्र में क्या कहा था
बुधवार की देर शाम को झारखंड शिक्षा परियोजना ने एकीकृत पारा शिक्षक संघ के नाम एक पत्र लिखा. इस पत्र के माध्यम से सरकार ने पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा मंत्री नीरा यादव के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया. सरकार ने पारा शिक्षकों को 27 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजे शिक्षा मंत्री के कार्यालय के सभागार में वार्ता के लिए समय दिया. पत्र के जरिये पारा शिक्षकों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे पांच शीर्ष नेताओं को आमंत्रण दिया गया है. आमंत्रण पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि पारा शिक्षकों की वार्ता शिक्षा मंत्री नीरा यादव की अध्यक्षता में होगी.
इसी पत्र के आलोक में गुरूवार को तय समय पर पारा शिक्षक मंत्री के कार्यालय के सभागार में पहुंचे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं.
पारा शिक्षकों की मांग को विभाग ने माना
शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव के द्वारा वार्ता के लिए पहल करने की बात गुरूवार को पूरे दिन विधानसभा में चलती रही. इस बीच पारा शिक्षकों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि जब तक उन्हें विभाग व सरकार की ओर से लिखित आदेश वार्ता के लिए नहीं आता है, तब तक किसी अधिकारी के साथ कोई वार्ता नहीं करेंगे. इस वजह से सोमवार को शिक्षा मंत्री द्वारा 48 घंटे की मोहलत बिना किसी वार्ता के तय समय सीमा गुजर गया.