Advertisement

4 विषय के शिक्षकों को दी जाएगी कंप्यूटर की शिक्षा

रांची | सरकारकंप्यूटर आधारित शिक्षा पर अधिक फोकस है। आनेवाले दिनों में राज्य के मध्य विद्यालयों के चार विषयों के शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा में ट्रेंड किया जाएगा।
झारखंड शिक्षा परियोजना के डायरेक्टर ए. मुत्थू कुमार ने सभी डीएसई को पत्र लिखकर कंप्यूटर शिक्षा कंप्यूटर पर आधारित शिक्षा (सीएएल) प्रोग्राम को कार्यान्वित करने के लिए कहा है। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स सेंटर (डीआरसी) की स्थापना की गई है। शुरुआत में चयनित शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर इस सेंटर को संचालित करने की जवाबदेही सौंपी जाएगी। परियोजना डायरेक्टर ने निर्देश दिया है कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषय से एक-एक शिक्षकों का चयन किया जाए। ट्रेंड होने के बाद ये चार शिक्षक रिसोर्स पर्सन के रूप में अन्य शिक्षकों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग देंगे। सभी डीएसई को निर्देश दिया है कि रिसोर्स पर्सन को डीआरसी में प्रतिनियुक्त करें। चयनित शिक्षकों की लिस्ट दो दिनों में निदेशक ने डीएसई को सौंपने के लिए कहा है। ताकि सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी में चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया जा सके। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography