रांची : राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक श्रेणी के स्कूलों के शिक्षकों के
वेतन के लिए 123 करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति दे दी है। स्कूली शिक्षा
एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में बुधवार को स्वीकृति आदेश जारी कर
दिया। लंबे समय से वेतन की राशि आवंटित नहीं होने से अल्पसंख्यक स्कूलों के
शिक्षक, कर्मी आंदोलनरत थे।
इस राशि से उन 134 अल्पसंख्यक स्कूलों को ही अनुदान मिल सकेगा, जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट विभाग को मिल गई है। साथ ही यह स्वीकृति आदेश सशर्त दी गई है। इसके तहत वैसे अल्पसंख्यक स्कूलों को ही इसका लाभ मिलेगा जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियम का अनुपालन करते हों।