Advertisement

विद्यार्थी अच्छा करते हैं तो शिक्षकों का नाम रोशन होता है : समरेश

शिक्षक विद्यालय के र| तो विद्यार्थी रोशनी हैं। यह कहना है विद्यालय के सचिव सह पूर्व मंत्री समरेश सिंह का। वे रणविजय स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अच्छा करते हैं, तो स्कूल का नाम होता है, इसमें स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक का विशेष योगदान होता है। उन्होंने उच्च माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा खुशबू कुमारी 454 अंक के साथ प्रथम, नेहा कुमारी 452 अंक के साथ द्वितीय, खुशबू कुमारी दो 420 अंक के साथ तृतीय तथा प्लस टू में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में सोनू कुमार को 342 अंक के साथ प्रथम, संजू कुमार हांसदा को 322 अंक के साथ द्वितीय और मोहन कुमार को 320 अंक के साथ तृतीय, वाणिज्य संकाय में विजय कुमार प्रमाणिका को 345 अंक के साथ प्रथम, भवानी कुमारी को 318 अंक के साथ द्वितीय और ज्योति एवं आरती कुमारी को 300 अंक के साथ तृतीय स्थान तथा कला संकाय में महेंद्र कुमार हांसदा को 331 अंक के साथ प्रथम, 424 अंक के साथ पूजा कुमारी को द्वितीय और शबनम को 322 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किए जाने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप सिंह, चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक सिंह, डॉ परिंदा सिंह आदि उपस्थित रहीं। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography