मसलिया : दलाही के माडल विद्यालय में गुरुवार को गुरु-शिष्य समागम के
तहत नवनामांकित छात्रों का अभिनंदन और माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने
वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय
तथा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो उपस्थित
थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय व संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य के साथ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मॉडल विद्यालय गांव स्तर के बच्चों को निजी विद्यालय की तर्ज पर अंग्रेजी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए ही स्थापित किया गया है। विद्यालय के शत-प्रतिशत परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि तीनों शिक्षकों की बदौलत यह उपलब्धि हासिल करना प्रशंसनीय है। पहली बार विद्यालय के आठ बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें सात प्रथम और एक द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ है। उन्होंने शिक्षकों की कमी पर कहा कि 1152 शिक्षकों के स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 172 शिक्षक हैं। इसके पूर्व माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
दिवाकर महतो ने मूलभूत संसाधन की कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए नया भवन तो बन गया है लेकिन बेंच-डेस्क, बिजली, छात्रावास, चारदीवारी, व विद्यालय पहुंचने के लिए पहुंच पथ का अभाव है। पंचायत समिति सदस्य प्रेमलता भगत, प्रभारी प्रधानाध्यापक काशीनाथ महतो, अनंतप्रिय सेन आदि ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। मंच का संचालन प्लास टू मसलिया के प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने किया। एसएमसी के अध्यक्ष नदियानंद यादव, एसएमसी के सदस्य कृष्णा भगत, शिक्षक अभिषेक दास सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।