Advertisement

20 जनवरी को रांची में विधानसभा घेरेंगे टेट पास पारा शिक्षक

20 जनवरी को रांची में विधानसभा घेरेंगे टेट पास पारा शिक्षक
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश के टेट पास पारा शिक्षक आगामी 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे। यह फैसला मोरहाबादी के दादा-दादी पार्क में हुई पारा शिक्षकों की बैठक में लिया गया।
पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 30 हजार पद रिक्त हैं। इसके बावजूद सरकार टेट पास पारा शिक्षकों को सरकारी शिक्षक नहीं बना रही है। बैठक में जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ की 48 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। इसमें बजरंग प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष, मनोज यादव संरक्षक, प्रमोद कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहन मंडल प्रदेश महासचिव और पूनम कुमारी प्रदेश उपमहासचिव बनाई गई हैं। नई कमेटी में दिलीप कुमार कुशवाहा प्रदेश संगठन मंत्री और वीरेंद्र पांडेय प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography