Advertisement

प्लस 2 की मान्यता मिलने पर खुशी, देवकुली में बच्चों ने निकाली रैली

देवकुली (इचाक) के उत्क्रमित उच्च विद्यालय को झारखंड सरकार द्वारा प्लस 2 की मान्यता दिये जाने से ग्रामीणों- शिक्षकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय मुखिया प्रमेश्वर रविदास और प्राचार्य रौनक नाज के नेतृत्व में शुभारंभ रैली निकाली गई। रैली को मुखिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर मुखिया ने कहा कि प्लस 2 की मान्यता मिलना इस क्षेत्र के लिए गौरव व खुशी की बात है। विद्यालय में देवकुली के अलावे टाटीझरिया, दारू प्रखंड के दर्जनों गांव के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं के लिए यह विद्यालय वरदान साबित होगा। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में सत्र 2017-19 के लिए 1 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। रैली में विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर सिंह, कुंदन लाल शर्मा, मो. शादिक तनवीर, नूर हसन, सीताराम राय, प्रकाश कुमार,आशा साह, सुषमा कुमारी, कुसुम कोनगाड़ी, अध्यक्ष अनिल सिंह, विरेन्द्र सिंह, उपमुखिया रामकुमार सिंह, पंसस कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, अनिता देवी, सहित कई बच्चे शामिल थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography