रामगढ़ : ई-वाहिनी के तहत बायोमेट्रिक मशीन से पारा शिक्षक अपनी उपस्थिति
दर्ज नहीं करेंगे। अब सरकार के छलावे में नहीं आएंगें। यह बात शनिवार को
प्रखंड मुख्यालय स्कूल परिसर में आयोजित एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा
की बैठक के दौरान पारा शिक्षकों ने एक स्वर में कहीं।
कहा कि सरकार जबतक
पारा शिक्षकों का स्थायीकरण एवं वेतनमान को बढ़ाया नहीं जाएगा तब तक पारा
शिक्षक बायोमेट्रिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बैठक के दौरान सभी पारा
शिक्षकों ने विरोध करते हुए कहा कि झारखंड बने कई साल गुजर गए। सरकारे
बदलती रही पर पारा शिक्षकों की समस्या को कभी हल नहीं किया गया। हर सरकार
सिर्फ कमेटी बनाकर समय को पार कर पारा शिक्षकों को छलते रही है। कहा कि
प्रधान सचिव एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में अंकित है कि
सभी सरकारी शिक्षक बायोमेट्रिक से उपस्थिति बनाएंगे। इसके बाद भी पारा
शिक्षकों पर दबाव बनाकर आदेश की अवहेलना की जा रही है। बैठक के दौरान जिला
कोषाध्यक्ष नागेश्वर नायक ने कहा कि पारा शिक्षकों को स्थायीकारण और
वेतनमान नहीं देती हैं सरकार तब तक संघ उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार
करता रहेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद वर्मा व
संचालन भरत भूषण कुमार ने किया। बैठक में देवधारी, प्रधान मनोज, कौसर जहां,
निलोफर, जयपक्राश, ¨चताहरण, उमेश प्रसाद, नारायण, कुलेश्वर, नंदकिशोर,
अभिषेक, रवि हसंदा, मीना कुमारी, अनुराधा कुमारी, अरुण नायक, सुदंन राणा,
कविता राधा, सावित्री देवी, नीलम, ममता, मालती, बलराम, रेणु, राजकुमार,
स्वपना, संजीव, विजय, काशीनाथ, आनंद, काशीनाथ, सुरेंद्र, उमेश, विनोद,
सुधीर, जागेश्वर आदि मौजूद थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();