Advertisement

शिक्षक पहले योगदान दें, फिर डीसी से करें शिकायत

शिक्षक संघ के नेता महेश्वर घोष ने कहा कि शिक्षा विभाग के शिक्षकों का स्थानांतरण जिला स्थापना के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक जामताड़ा के ज्ञापन 522 दिनांक 7 जुलाई 2018 के आदेशानुसार 511 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
विगत दिनों में जामताड़ा जिले में बने तीनों शिक्षक संघ का संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी व्यवस्था को उनके समक्ष रखने का प्रय| किया गया। महासचिव अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महेश्वर घोष ने सभी शिक्षकों से अपील किया कि अपने-अपने स्थानांतरित विद्यालय में जल्द से जल्द योगदान कर लें। इसके बाद उपायुक्त से मिलकर स्थानांतरण के बाद उत्पन्न शिक्षकों की समस्या के बारे में बारी बारी से बिंदुवार ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। ताकि धरातल पर जो समस्याएं जैसे दिव्यांग, महिला शिक्षिका, अत्यधिक दूरी के साथ दूसरे प्रखंड में पदस्थापित तथा बहुत जटिल रोग ग्रस्त शिक्षकों के साथ है से अवगत कराएंगे। कहा कि उन्हें विश्वास है कि उपायुक्त उनकी समस्या को देखते हुए मदद करेंगे। कह कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो समस्या को ध्यान में रखकर मांग पूरा करने के आंदोलन की रास्ता अपनाएंगे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography