Advertisement

अल्पसंख्यक प्राथमिक शिक्षकों की बैठक 15 को

गुमला | झारखंड अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ गुमला जिला इकाई की बैठक 15 जुलाई को उर्सुलाईन कॉन्वेंट स्कूल में होगी।
संघ के सचिव वत्सीय रविकांत ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि बैठक में 19 जुलाई को रांची में जुलूस निकालने, वेतन का नियमित भुगतान, सातवां वेतनमान की स्थिति आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। चालू सत्र के लिए वेतन निकासी के साथ नवनियुक्त शिक्षकों का अनुमोदन, अंशदायी पेंशन, अर्जित अवकाश की स्थिति पर विमर्श किया जाएगा। बैठक में संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, हेडमास्टर तथा शिक्षकों को उपस्थित रहने को कहा गया है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography