Advertisement

स्कूल मर्ज किए जाने के विरोध में पारा शिक्षकों और रसोइयों ने किया प्रदर्शन

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विद्यालयों को मर्ज करने के लिए आहूत प्रखंड शिक्षा समिति जमुआ के सामने सोमवार को प्रखंड के पारा शिक्षकों एवं रसोइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न चौक- चौराहों से होकर रैली की शक्ल में प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर धरना में तब्दील हो गया।
धरना को संबोधित करते प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के तहत जमुआ प्रखंड में मात्र 14 विद्यालय मापदंड पूरा नहीं करते थे। जिसको पूर्व में ही मर्ज किया जा चुका है। अब कोई ऐसा विद्यालय प्रखंड में नहीं हैं जो अधिनियम के मापदंडों को पूरा नहीं करता हो। इधर प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बैठक को स्थगित करते हुए पुनः एक कमेटी का गठन किया जाए जिसमें पारा शिक्षकों के एक प्रतिनिधि को शामिल करते हुए सभी चिह्नित विद्यालयों का दौरा कर रिपोर्ट के पश्चात ही आगे की कार्रवाई की जाए। प्रखंड शिक्षा समिति में पारा शिक्षकों के मांगों के पक्ष में निर्णय लेने में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार यादव पूरे तेवर में दिखे। विरोध प्रदर्शन में दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, पुनीचन्द मंडल, महबूब अंसारी, अजय वर्मा, शौकत अंसारी, सफीउल्लाह, शिवशंकर यादव, राजकुमार दास, राजेश कुमार, नीलिमा वर्मा, संतोष कुमार साव, विजय यादव, रामकुमार हाजरा, भीमावती वर्मा, उर्मिला देवी, अंजू देवी, गोविन्द राउत आदि थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography