Advertisement

विद्यालय मर्ज करने के विरोध में पारा शिक्षक संघ ने प्रखंड कार्यालय घेरा

हंटरगंज पारा शिक्षक संघ, अध्यक्ष और रसोईया ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समीप विद्यालय मर्ज के विरोध को लेकर बीडीओ और कार्यालय का घेराव किया।
मांगों से संबंधित स्मार पत्र मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा है। मांग पत्र में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा विद्यालयों के विलय का विरोध किया । साथ ही 2002 में विभाग के संकल्प के अनुसार 6 से 14 आयु वर्ग के 15 से अधिक बच्चों की उपलब्धता एवं निकटतम विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी को आधार बनाकर विद्यालय की स्थापना को सही ठहराया। विद्यालय को मर्ज किए जाने से आक्रोशित पारा शिक्षकों ने राज्य सरकार एवं बीडीओ विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, विजय सिंह, विजेंद्र कुमार, विकेंद्र कुमार, शशि भूषण, अजीत कुमार, आखरी चंद्रशेखर, पप्पू कुमार अरुण, सरयू मिस्त्री, सुरेंद्र यादव, चंद्रू यादव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या रानी, गुलाम सरवर, मधु कौर, मंजू कुमारी, अर्पणा कुमारी, निर्मला कुमारी, रीता कुमारी, सुमित्रा देवी, कल्पना किरण, नीलम कुमारी, सरदार गुरदीप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक शामिल थे।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography