Advertisement

विधायक की पहल पर शिक्षकों का पांच दिनों से चल रहा अनशन ़खत्म

शेखपुरा : पिछले पांच दिनों से चल रहा नियोजित शिक्षकों का सामूहिक अनशन शनिवार को ़खत्म हो गया। कांग्रेस नेता तथा बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार ने अनशनकारी शिक्षकों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
पांच दिनों से चल रहा यह अनशन शनिवार की दोपहर बाद विधायक सुदर्शन की पहल पर ही खत्म हुआ। इसके पहले विधायक ने खुद पहल करके अनशनकारी शिक्षकों तथा डीइओ के बीच मध्यस्तता करके दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता कराई। इधर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बताया कि विधायक की मध्यस्तता पर डीइओ डॉ तकीउद्दीन ने जिला में नियोजित शिक्षकों की विभिन्न समस्या के निदान के लिए 15 मार्च तक का समय लिया है। उन्होंने बताया कि डीइओ ने 15 मार्च तक आठ सूत्री मांगों पर कार्यवाही नहीं की तो 16 से सीधे उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा। अनशन ़खत्म होने के बाद आंदोलनकारी नियोजित शिक्षकों ने विधायक सुदर्शन कुमार के प्रति आभार जताया तथा अपनी एकजुटता के समर्थन में नारे भी लगाये। शास्त्री ने बताया कि नियोजित शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए सेवा पुस्तिका को 15 मार्च तक अद्यतन करने का आश्वासन डीइओ ने दिया है। शास्त्री बताया कि आठ सूत्री मांग में डीपीओ मानस मि¨लद से स्थापना शाखा वापस लेने एवं संघ नेताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की भी मांग शामिल है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography