Advertisement

मयूरहंड : पारा शिक्षकों के सामूहिक अवकाश से स्कूलों में लटका ताला

मयूरहंड | प्रखंड के पारा शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से पठन पाठन बाधित रहा। कई विद्यालयों में ताला लटका रहा। सभी पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री का आवास घेराव कर शिक्षक अपनी स्थायीकरण करने, मानदेय वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर रांची पहुंचे।
प्रखंड में लगभग विद्यालय पारा शिक्षक द्वारा ही संचालित होता है जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी उठाना पड़ रहा है।सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। जिसमें विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।दूसरी तरफ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व संयोजिका को मध्याह्न भोजन बच्चों को खिलाने का निर्देश पत्र जारी किया।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography