रामगढ़ : झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी की बैठक
शुक्रवार को पटेल चौक स्थित टैगोर महाविद्यालय में हुई। बैठक में निर्णय
लिया गया कि संघ के प्रतिनिधि शिक्षकों के प्रोन्नति मामले को लेकर जिला
शिक्षा अधीक्षक से बीस जनवरी को मिलेंगे।
साथ ही उत्क्रमण वेतनमान की
प्राप्ति के लिए राज्य द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार दस फरवरी को
राज्यपाल के नाम से उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे। इसमें छह सूत्री एजेंडा
पारित करते हुए उस पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें संगठन के विस्तार के
लिए प्रखंडवार बैठक करने व सदस्यता के लिए प्रचार-प्रसार करने, उत्क्रमित
वेतनमान प्राप्ति के लिए राज्यपाल के यहां धरणा में सात अप्रैल को भाग
लेने, 2010 से वर्षवार विभिन्न ग्रेडो में प्रोन्नति करते हुए जिला शिक्षा
अधीक्षक से सूची जारी करने की मांग के साथ संगठन विस्तार करते हुए
पदाधिकारियों को नियुक्त करना है। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार को
जिला प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष
लालबहादुर चौधरी व संचालन रामटहल ओहदार ने किया। बैठक मं जालाराम मुंडा,
मनेश्वर महतो, सुशील कुमार राम, गेंद कुमार महतो, मनसू करमाली, परन महतो,
चंद्रमोहन महतो, अशोक कुमार गुप्ता, किशोर प्रसाद आदि मौजूद थे।
jharkhand teacher vacancy latest news jharkhand teacher vacancy 2021 jharkhand teacher news today jharkhand teacher vacancy news jharkhand teacher salary upcoming teacher vacancy in jharkhand 2020 jharkhand teacher recruitment primary teacher vacancy in jharkhand government
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();