Advertisement

हाईस्कूल के शिक्षकों को वरीय वेतनमान जारी नहीं कर रहा विभाग, नाराजगी

जिले के हाईस्कूलों में लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को उन्हें प्रोन्नति का लाभ के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि प्रोन्नति का सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जिला शिक्षा विभाग द्वारा इनकी सूची जारी नहीं की जा रही है। जबकि इससे संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
डीईओ कार्यालय ने 2 केटेगरी में शिक्षकों को बढ़े हुए वेतनमान को रखा है। इसमें पहला ऐसे शिक्षकों को रखा गया है जो लगातार 12 साल से हाई स्कूल में अपनी सेवा दे रहे हैं इस तरह के शिक्षकों को वरीय वेतनमान दिया गया है ऐसे शिक्षकों की संख्या 44 है। जबकि उनका ग्रेड फिलहाल 4600 है, लेकिन अब बढ़ा कर 4800 रुपए हो जाएगा। वहीं दूसरा श्रेणी ऐसे शिक्षकों का है। जो लगातार 24 वर्षों से हाईस्कूल में अपनी सेवा दे रहे हैं या दे चुके हैं। इस तरह के कुल शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का लाभ दिया जायेगा। ऐसे शिक्षकों की संख्या 381 है। इन शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से बढ़कर 5200 रुपए हो जाएगा। दूसरी श्रेणी का लाभ पाने वाले अधिकतर शिक्षक सेवानिवृत हो चुके हैं। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography