मेदिनीनगर : जेटेट पारा शिक्षकों ने शनिवार को प्राथमिक व मध्य विद्यालयों
में सहायक शिक्षक पद पर समायोजन को ले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त
को सौंपा। इसमें कहा गया है कि 13-14 वर्षों से सुदूरवर्ती ग्रामीण
क्षेत्रों में पारा शिक्षक शिक्षा की अलख जगाने का कार्य करते आ रहे हैं।
10 वर्ष बाद प्राथमिक व उच्च विद्यालय में शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया में शिक्षक नियुक्ति नियमावली में विभिन्न त्रुटि के कारण फर्जीवाड़ा समेत लगभग 12 हजार शिक्षकों की बहाली हुई लेकिन छह हजार पद रिक्त रह गया। राज्य में अभी भी 56 हजार शिक्षकों का पद रिक्त है। कहा है कि विधायक शिवशंकर उरांव की उपस्थिति में जनवरी 2016 में हुई वार्ता के दौरान शिक्षा सचिव ने आश्वासन दिया था कि तीन माह के अंदर शेष बचे टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी। दो वर्ष बीतने के बाद भी अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। कहा है कि टेट प्रमाण पत्र की वैध पांच वर्ष है जो मई 2018 में समाप्त हो जाएगी। ऐसे में शेष बचे पदों पर टेट पास पारा शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। प्रतिनिधिमंडल में अरूण कुमार गुप्ता, शाह हुसैन अंसारी, महेश कुमार मेहता, कौशल वर्मा, हंसराज ठाकुर, अविनाश रंजन आदि शामिल थे।