Advertisement

जो शिक्षक ही नहीं उसी ने लगाया दो बीईईओ पर आरोप

धनबाद : मध्य विद्यालय धोखरा धनबाद-1 में अरुण कुमार सिन्हा नाम का न कोई शिक्षक है और न पिछले पांच वर्षो में रहा है लेकिन इसी विद्यालय से इस नाम के सेवानिवृत्त शिक्षक ने दो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों पर
कई आरोप लगाते हुए न केवल डीएसई के जरिए शोकॉज करा दिया, बल्कि डिप्टी डीएसई से जांच भी करवा दी। हालांकि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि अरुण कुमार सिन्हा नाम का कोई सेवानिवृत्त शिक्षक ही नहीं है और उसके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। दरअसल मवि धोखरा धनबाद-1 के सेवानिवृत्त शिक्षक (फर्जी) ने बीईईओ धनबाद-2 एवं बीईईओ झरिया-2 पर अवैध तरीके से फ्लैट व कार खरीदने के साथ-साथ बीआरसी भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। डिप्टी डीएसई लीला उपाध्याय की जांच में सभी आरोप मनगढं़त पाए गए। इन आरोपों के संबंध में मध्य विद्यालय धोखरा के सेवानिवृत्त शिक्षक हीरालाल महतो ने तो प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर के एक शिक्षक पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीएसई से शिकायत करने की बात तक कही।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography