Advertisement

शारीरिक शिक्षकों को नियोजित करने की अपील

रामगढ़ : झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार महतो ने प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों को नियोजित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी स्तर के विद्यालयों में शरीरिक शिक्षक नियुक्त नहीं है।
इससे विद्यार्थियों को प्रमाणिक व व्यवस्थित ढंग से शारीरिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। राज्य के हजारों शारीरिक प्रशिक्षित शिक्षक नियोजन के अभाव में बेरोजगार होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं तथा उनकी उम्र समाप्त होती जा रही है। राज्य के निजी विद्यालयों में बच्चों का खेलकूद के क्षेत्र में भी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन हो रहा है। क्योंकि वहां शारीरिक शिक्षक नियुक्त होते हैं। ¨कतु सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सामान्यत: गरीब व पिछड़े तबके के होते हैं। उनकी खेल प्रतिभाएं उभर नहीं पाती हैं।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography