Advertisement

मौका: सिर्फ राज्य के शिक्षक ही हाई स्कूल में बन सकेंगे हेडमास्टर

रांची : राज्य के हाइस्कूल में 668 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की जायेगी. प्रधानाध्यापक नियुक्ति के लिए 22 जुलाई से आवेदन जमा लिया जायेगा व इसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त है. नियुक्ति परीक्षा झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा ली जायेगी. आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जायेगा. अभ्यर्थी झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे. नियुक्ति परीक्षा को लेकर पाठ्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है.

अभ्यर्थी के लिए राज्य या  केंद्र सरकार या विश्वविद्यालय अनुदान अायोग से मान्यता प्राप्त संस्थान से राज्य अथवा केंद्र सरकार के माध्यमिक स्तर पर  पढ़ाये जानेवाले किसी एक विषय में 45 फीसदी अंक के साथ स्नातकोत्तर डिग्री  होना अनिवार्य है. नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में दस वर्ष पढ़ाने का अनुभव होना भी जरूरी किया गया है. विद्यालय झारखंड में संचालित होना चाहिए. अनुसूचित  जाति व अनुसूचित जनजाति  एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए शिक्षण अनुभव सात  वर्ष होगा. कार्मिक विभाग के प्रावधान के अनुरूप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,  महिला व नि:शक्त अभ्यर्थियों को उम्रसीमा में छूट दी जायेगी. नियुक्ति में महिला, खिलाड़ी व आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए  भी सीट आरक्षित की गयी है. प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए  न्यूनतम आयु 35 व अधिकतम 50 वर्ष होगी.  
 
 
 
500 अंकों की होगी नियुक्ति  परीक्षा 
अभ्यर्थियों को  कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होना अनिवार्य है. परीक्षा 500 अंकों की होगी.  इसमें 200 अंक की सामान्य ज्ञान व 300 अंक की संबंधित विषय की परीक्षा  होगी. मेरिट लिस्ट दोनों पत्र में प्राप्त अंक के आधार पर तय किया जायेगा.  प्रश्न पत्र एक व दो के योग में न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा.  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम अंक 45 फीसदी निर्धारित  किया गया है. प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय होंगे.  
 
1500 हाइस्कूलों में  नहीं हैं प्रधानाध्यापक 
राज्य गठन के बाद से 1500 मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है.  इनमें से एक भी विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं हैं. 1368 विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति व प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गयी है. राज्य गठन के बाद अब तक मात्र एक बार हाइस्कूल में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति हुई है. नियुक्ति के साथ-साथ 668 प्रधानाध्यापक के पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे. इसकी भी प्रक्रिया शुरू की गयी है. 
 
ऑनलाइन जमा लिया जायेगा आवेदन 
हाइस्कूल में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से अधियाचना भेजी गयी थी. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू की जायेगी. नियुक्ति के लिए आवेदन ऑनलाइन जमा लिया जायेगा. इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in से प्राप्त की जा सकती है. 

जगजीत सिंह, सचिव, जेपीएससी

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography