रांची : राज्य के हाई स्कूलों के शिक्षकों को पहली बार प्रधानाध्यापक के
पद पर प्रोन्नति मिलेगी। प्रोन्नति के लिए सभी जिलों के शिक्षकों की
वरीयता सूची स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को मिल गई है। अगले माह तक
इन शिक्षकों को प्रोन्नति मिल सकती है।
विभाग ने प्रोन्नति के लिए 668 पद चिह्नित किए हैं। पिछले साल नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली गठित कर पहली बार शिक्षकों के प्रोन्नति के मार्ग खोले गए थे। इधर, इतने ही पदों पर सीधी भर्ती की भी प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 668 प्रधानाध्यापकों की सीधी नियुक्ति के लिए पहले ही अनुशंसा जेपीएससी को भेजी थी। जेपीएससी ने कुछ बिंदुओं पर विभाग से जवाब-तलब किया था, जिसका निराकरण कर दिया गया है। जेपीएससी के जिम्मेदार पदाधिकारी के अनुसार, परीक्षा के आयोजन के लिए रांची विश्वविद्यालय से सिलेबस मंगा लिया गया है। जेपीएससी द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।